Connect with us

देहरादून

प्रदेश में 13 अप्रैल के बाद बारिश होने के आसार

सीएन, देहरादून। भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में 13 अप्रैल के बाद बारिश होने के आसार है। ऐसे में लोगों को तपती गर्मी से राहत मिल सकेगी।उत्तराखंड मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के पहाड़ी जनपदों में भी तापमान बढ़ने का अनुमान है। पहाड़ों में तापमान बढ़ने से जंगलों में आग की घटनाएं भी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने जंगलों के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों से सतर्कता बरतने के लिए कहा है। हालांकि, 13 अप्रैल तक पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और चमोली समेत अन्य जनपदों में भी हल्की से मध्यम बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।प्रदेश के मैदानी इलाकों की बात करें तो राजधानी देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब है।

Continue Reading
You may also like...

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING