Connect with us

दुर्घटना

शादी में चाचा ने खुशी के मौके पर की फायरिंग भतीजे को लगने से हो गई मौत

शादी में चाचा ने खुशी के मौके पर की फायरिंग भतीजे को लगने से हो गई मौत
सीएन, रूड़की।
राज्य के हरिद्वार जिले के रूड़की तहसील क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां एक 14 वर्षीय किशोर की अचानक मौत होने से शादी की सारी ‌खुशियां मातम में बदल गई। बताया गया है कि यह दर्दनाक हादसा उस समय घटित हुआ जब डीजे पर डांस चल रहा था, इसी दौरान हुई हर्ष फायरिंग में किशोर की मौत हो गई। इस घटना से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है वहीं शादी के घर से दुल्हन की डोली की जगह किशोर की अर्थी उठने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के हरिद्वार जिले के रूड़की तहसील क्षेत्र के बुग्गावाला के टांडा हसन गढ़ में बीते रोज एक युवती की शादी थी। बताया गया है कि जब शादी की मढ़ा रस्म के दौरान लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। उसी दौरान एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। गोली एक 14 वर्षीय किशोर के सीने में लगी और उसने मौके पर ही दम तोड दिया। मृतक किशोर की पहचान परमजीत सिंह उर्फ काकू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शादी में शगुन लिखाने गया था। अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक जिस व्यक्ति ने गोली चलाई थी, मृतक उसी का भतीजा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर दूसरी ओर घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस विभाग की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Continue Reading
You may also like...

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING