Connect with us

नैनीताल

जोखिया स्थित मां मनसा देवी मन्दिर में मंगलवार को 12 हजार भक्तों ने प्रसाद छका

सीएन, नैनीताल। आज मगलवार को टैक्सी मालिको. चालकों के सहयोग से नैनीताल-भवाली मार्ग के जोखिया स्थित मां मनसा देवी मन्दिर में भन्डारा, पूजा अर्चना व हवन किया गया। जजमान संजय लोहनी व उनकी पत्नी गीता लोहनी रहे। पूजन में व्यास एएन पंत व नीरज तिवारी शामिल रहे। इस बीच मंदिर परिसर में मां के जयकारे गूंज उठे। उसके बाद एक बजे से महाभंडारे का आयोजन किया गया। टैक्सी यूनियन भवाली के अध्यक्ष नीरज अधिकारी के मुताबिक आज मां मनसा देवी के भंडारे में 12 हजार लोगों ने प्रसाद छका। अवसर पर टैक्सी मालिक व चालक संगठन भवाली के अध्यक्ष नीरज सिंह अधिकारी व अन्य पदाधिकारी सहित संजय लोहनी, प्रथ्वी रौतेला, गोधन सिंह, गोधन सिंह बिष्ट, गजेन्द्र सिंह, प्रताप सिंह बिष्ट, नारायण बिष्ट, तिलोक चन्द, पूरन सिंह, सतीश चन्द, भुवन, कुमार, सतीश बिष्ट, पवन सनवाल, हिमांशु उप्रेती, रीकु लाला, धीरु सुनार, भुवन कुमार, राजन बाल्मिकी, प्रदीप त्यागी, प्रताप बिष्ट, गणेश बिष्ट सहित संगठन के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING