Connect with us

नैनीताल

कुविवि के दो स्वयंसेवक गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस आरडी परेड में प्रतिभाग करेंगे

 

सीएन, नैनीताल। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के दो स्वयंसेवक गणतंत्र दिवस 2023के अवसर पर नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस आरडी परेड में प्रतिभाग करेंगे। भारत वर्ष से आर डी परेड नई दिल्ली में ,200 राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक प्रतिभाग करेंगे,जबकि उत्तराखंड से 4स्वयं सेवक प्रतिभाग करेंगे इनमें 2 एन एस एस के स्वयं सेवक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के है। 20अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा प्री आर डी शिविर के चयन लिए कुमाऊं मंडल के विभिन्न विश्वविद्यालय से लगभग 5दर्जन स्वयं सेवकों ने प्रतिभाग किया था। जिसमे से 12 का चयन प्री आर डी शिविर के लिए किया गया। इस वर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल द्वारा शिविर का आयोजन गुरु घासी दास केंद्रीय विश्वविद्यालय कोनी,बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया गया था। इस प्री आर डी शिविर से राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की कुमारी बबिता जोशी जो लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रा का चयन बालिका वर्ग में हुआ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के ही श्री गौरव बिष्ट जो एम बी पी जी राजकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत का चयन बालक वर्ग में हुआ है। डॉ.विजय कुमार समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल ने बताया कि ये दोनों चयनित एन एस एस के स्वयं सेवक 26जनवरी 2023को गणतंत्र दिवस परेड में नई दिल्ली में प्रतिभाग करेंगे। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के कुलपति प्रो. एन के.जोशी ,कुलसचिव दिनेश चंद्र ,उपकुलसचिव दुर्गेश डिमरी, पूर्व कार्यक्रम समन्वयक प्रो अतुल जोशी ,प्री ललित तिवारी , डॉक्टर विजय कुमार ,जिला समन्वयक ललित मोहन पांडे ,क्रीडा अधिकारी डॉक्टर नागेंद्र शर्मा उप परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर रितेश साह ने चयनित स्वयं सेवकों को बधाई एवम शुभकामनाएं दी है तथा इस कुमाऊं विश्वविद्यालय की उपलब्धि बताया।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING