Connect with us

नैनीताल

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हेम आर्य ने बेतालघाट के दुरुस्त गांवों का किया भ्रमण, लोगों की सुनी समस्याएं

सीएन, नैनीताल/बेतालघाट। नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट के दुरुस्त गांव का भाजपा वरिष्ठ नेता हेम आर्य ने भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि स्कूली बच्चों को 8 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाना पड़ता है वही जंगल होने के कारण जंगली जानवरों का डर बना रहता है स्कूल बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है ग्रामीणों ने कहा कि अगर बस सेवा शुरू की जाए तो उन्हें विद्यालय जाने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में सड़क और पानी की बहुत समस्या है जिसके चलते ग्रामीणों को तीन से चार किलोमीटर दूर पानी के लिए जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि प्राइमरी स्कूल का बजट पास हो गया है,मगर अभी तक विद्यालय में कोई काम नहीं हो पाया है। हेम आर्य ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट से वार्ताकार बच्चों और ग्रामीणों की परेशानियों को दूर किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में सड़क और पानी की बहुत समस्या है जिसके चलते ग्रामीणों को तीन से चार किलोमीटर दूर पानी के लिए जाना पड़ता है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी हेम आर्य के प्रयासों से क्षेत्र में सड़क,पानी और बिजली की समस्या को दूर किया है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जो उनकी समस्या है आगे भी उनको दूर किया जाएगा। ग्रामीणों ने हेम आर्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें 2027 में ऐसे ही नेता चाहिए जो ग्रामीणों की समस्याओं को सुने और उनका निवारण भी तत्काल करें। इस दौरान गोधन सिंह, नंदन सिंह, बालम सिंह, ग्राम प्रधान भुवन आर्य, आनंद सिंह नेगी, आनंद सिंह रावत, शंकर गिरी गोस्वामी, नंदा बल्लभ,पूरन सिंह चौरसिया, नंदन चौधरी,पुष्कर सिंह, राम सिंह खेड़ा,प्रमोद कुमार,पुष्कर सिंह,दीवानी राम, राम गोविंद, राम नवीन कुमार,पुष्कर सिंह, महेंद्र सिंह, हेमा देवी, गोपाल सिंह, रजनी देवी चंदन,कुंदन आदि लोग मौजूद रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING