Connect with us

नैनीताल

भारतीय वैज्ञानिकों की एक ऐतिहासिक घटना ने देश को साक्षी बनाया : अजय भट्ट

सीएन, हल्द्वानी।केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग को लेकर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है और कहा है कि आज देश को उन पर गर्व है आज के दिन को इतिहास में सदा सदा के लिए याद किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री भट्ट ने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर बधाई देते हुए कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने एक ऐतिहासिक घटना का देश को साक्षी बनाया है आज भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा है। केंद्रीय मंत्री श्री अजय भट्ट ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने इसरो के वैज्ञानिकों का हमेशा उत्साह वर्धन किया उन्हें प्रोत्साहित करते रहे और आज यह गर्व का क्षण हम सभी भारतवासियों के सामने आया है। केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने इसरो के वैज्ञानिकों और चंद्रयान-3 की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं साथ ही देश और प्रदेश की जनता को भी बधाई दी है और कहा कि आज देश में जश्न का माहौल है देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प में पहला कदम रख चुका है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING