Connect with us

नैनीताल

पांच दशकों को ध्यान में रख कर कैंची धाम का मास्टर प्लान होगा तैयार : धामी

पांच दशकों को ध्यान में रख कर कैंची धाम का मास्टर प्लान होगा तैयार : धामी

उत्तरायणी पर्व पर कैंची धाम से प्रदेश में सांस्कृतिक उत्सव का हुआ आगाज

प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों और प्रतिष्ठानों में 14 से 22 जनवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

सीएन, कैंची धाम/नैनीताल। कैंची धाम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कैंची धाम और घोड़ाखाल मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर जन जन को इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब कैंची धाम की मान्यता वैश्विक पटल तक पहुंच गई। हर रोज कैंची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। भक्तों की आस्था, भाव और आने वाले पांच दशकों में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का आकलन करते हुए सरकार कैंची धाम का मास्टर प्लान तैयार कर रही है। कैंची धाम मास्टर प्लान से आने वाले समय में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन बढ़ेगा और सरकार की आर्थिकी सुदृढ़ होगी।  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक दिन होगा। इस दिन शुभ मुहूर्त में रामलला अयोध्या में  विराजमान होंगे, जो कि हमारे देश के लिए एक शुभ समय और संकेत है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक नैनीताल सरिता आर्य, भीमताल राम सिंह कैड़ा, रानीखेत प्रमोद नैनवाल, मंडी बोर्ड अध्यक्ष डा अनिल डब्बू, पेयजल अनुश्रवण समिति अध्यक्ष दिनेश आर्य, जिला महामंत्री रंजन बरगली, नवीन भट्ट, प्रकाश हरबोला, डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना सिंह, एसएसपी पी.एन मीना, एडीएम पीआर चौहान, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त रावत ने गौला पुल में वाहनों के लिए 20 दिन में यातायात शुरू करने के दिए निर्देश

सीएम धामी राम भक्ति में लीन होकर की राम भजनों की स्तुति

कैंची धाम। रविवार को सीएम धामी ने कैंची धाम में श्री राम शिला की साफ सफाई कर पूजा अर्चना  की। कैंची धाम मंदिर परिसर में आयोजित श्री राम भजन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। राम भजनों को स्तुति के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी राम भक्ति में लीन होते हुए दिखे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने कैंची धाम में नीब करौरी बाबा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि, शांति, एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंची धाम में आए भक्तों को प्रसाद वितरण किया। साथ ही विभिन्न प्रदेशों से आए लोगों से सरकार की कार्यप्रणाली के बारे में फीडबैक भी लिया। स्वच्छता अभियान में शामिल पर्यावरण मित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए उनसे बातचीत की। मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों, स्वयं सहायता समूह, ग्राम प्रधानों एवं पर्यावरण मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING