Connect with us

नैनीताल

मुख्यमंत्री धामी आज भीमताल में बिड़ला इंस्टीट्यूट वार्षिकोत्सव  कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे

सीएन, नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज 11 अप्रैल (शनिवार) को जनपद  नैनीताल भम्रण पर आ रहे है।  जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार मुख्यमंत्री  शनिवार 11 अप्रैल को पूर्वाह्न  11ः40 बजे  देहरादून से हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 12ः45 बजे विकास भवन खेल मैदान हैलीपैड भीमताल पहुॅचेंगे। वहॉं से प्रस्थान कर अपराह्न 13ः00 बजे से अपराह्न 14ः30 बजे तक बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज के वार्षिकोत्सव  कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।  इसके उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 15ः15 बजे विकास भवन खेल मैदान हैलीपैड भीमताल से प्रस्थान कर अपराह्न 15ः25 बजे गौलापार हैलीपैड पहुॅचेगे।  वहॉं से कार द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 15ः40 पर सर्किट हाउस काठगोदाम पहुॅचेगे जहॉं अपराह्न 16ः00 बजे से मानव-वन्यजीव संघर्ष, आगामी यात्रा सीजन एवं कानून व्यवस्था के संबंध में जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक में प्रतिभाग करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डीएम रयाल के निर्देश पर नैनीताल जिले के विभिन्न स्टेशनरी की दुकानों का किया औचक निरीक्षण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING