Connect with us

नैनीताल

सीएम ने तहसील दिवस एवं जनता दिवस में पंजीकृत शिकायतों के आनलाइन डेस्क बोर्ड का किया शुभारंभ

सीएन, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिजिटाइजेशन प्रक्रिया के द्वारा तहसील दिवस एवं जिलाधिकारी जनता दिवस में पंजीकृत शिकायतों के आनलाइन डेस्क बोर्ड का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को वीसी के माध्यम से सीएम हैल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सीएम हैल्प लाइन पर आयी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारी नियमित सीएम पोर्टल की मानिटरिंग कर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करें, शिकायकर्ता की शिकायत निस्तारण होने पर दूरभाष पर शिकायतकर्ता को समाधान होने पर अवश्य बतायें जिससे शिकायतकर्ता भी संतुष्ट हो। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा सरकार का मूल मंत्र सरलीकरण, समाधान, निस्तारण व संतुष्टि है। उन्होंने कहा सभी कार्यस्थलोें पर भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत के लिए 1064 एंटी करप्शन बोर्ड भी लगाना सुनिश्चित करेंगे।वीसी में आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि मण्डल में कुल 93206 शिकायतेें सीएम पोर्टल पर दर्ज हुई जिसमें से 76469 शिकायतों का निस्तारण किया गया है, शेष 7784 शिकायतें आशिंक रूप से बन्द की गई तथा 8953 शिकायतें शेष है जिनका शीघ्र ही निस्तारण करने के निर्देश दिये हैं। आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री हैल्प लाईन 1905 की समीक्षा मण्डल में नियमित की जाती है।


More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING