नैनीताल
कुलपति द्वारा गठित समिति ने अंतरिक शैक्षिक समीक्षा नाक की मॉक का निरीक्षण किया
सीएन, नैनीताल। डीएसबी कैम्पस, नैनीताल में कुलपति द्वारा गठित समिति ने अंतरिक शैक्षिक समीक्षा नाक की मॉक निरीक्षण किया। समीक्षा की जाने वाले विभागों में भूविज्ञान, भौतिक विज्ञान, वाणिज्य, शारीरिक शिक्षा, संस्कृत, कंप्यूटर विज्ञान, भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, हिंदी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, अंग्रेजी, जीवविज्ञान, योगिक विज्ञान, पत्रकारिता, वनस्पति विज्ञान, वनिकी, संगीत, गृह विज्ञान, चित्रकला, हिमालय संग्रहालय, एएन सिंह हॉल, कला सेमिनार हॉल तथा केनफील्ड बॉयज होस्टल, गर्ल्स हॉस्टल शामिल रहे। दिल्ली विश्वविद्यालय किरोड़ीमल कॉलेज के आईक्यू एसी के निदेशक प्रो. रामानंदन सिंह ने सभी विभागों को टिप्स दिए तथा अवलोकन किया। समिति के सदस्य प्रो. संजय पंत, प्रो. एसपीएस बिष्ट, प्रो. राजीव उपाध्याय, प्रो. गीता तिवारी और डॉ. दीपक्षी जोशी थे। अंतरिक शैक्षिक समीक्षा समिति ने डीएसबी कैम्पस के विभिन्न विभागों का अवलोकन किया।
विभागों के प्रमुखों ने प्रस्तुतियाँ दीं। उन्होंने अपनी प्रयोगशालाएं, कक्ष और छात्रों तथा अनुसंधानकर्ताओं के लिए विभिन्न सुविधाएं प्रदर्शित की। समीक्षा में विभिन्न पहल और विस्तार गतिविधियों पर मुख्य ध्यान दिया गया था।
विभागों द्वारा परियोजनाओं, प्रकाशन, छात्र प्रगति, मार्गदर्शक-शिष्य, शैक्षिक गतिविधियां और अन्य गतिविधियों से संबंधित प्रलेखन भी प्रमुख रूप से प्रदर्शित किये गए। इस दौरान संकायाध्यक्ष प्रो. जीत राम, शोध निदेशक प्रो. ललित तिवारी, प्रो. एसएस बरगली, प्रो. एलएस लोधियाल, प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो. सावित्री कैरा, प्रो. नीता बोरा, प्रो. गिरीश रंजन तिवारी सहित प्राध्यापक एवम कर्मचारी उपस्थित रहे।
