Connect with us

नैनीताल

सरियाताल ज्योलीकोट निवासी नैनीताल बैंक के रीजनल मैनेजर दयाल रावत की मृत्यु पर शोक

सीएन, ज्योलीकोट/नैनीताल। मुरादाबाद दुर्घटना में नैनीताल बैंक के रीजनल मैनेजर दयाल रावत की मौत की खबर से पूरा गांव गमगीन और शोकाकुल है। सरियाताल ज्योलीकोट में अति साधारण कृषक स्व कुंवर सिंह के पुत्र दयाल रावत ने अपनी मेहनत लगन से नैनीताल बैंक में रीजनल मैनेजर तक का सफर तय किया कल रविवार को गांव में एक नामकरण संस्कार में पहुंचे थे। आज अचानक उनकी मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध है। स्व. रावत की बिरादरी के कई परिवार गांव में ही निवास करते है। स्व. रावत के भतीजे ग्राम प्रधान हरगोविंद रावत ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर देर रात्रि तक पैतृक गांव सरियाताल पहुंचेगा, कल मंगलवार को चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक के परिवार में पत्नी,दो पुत्र और एक पुत्री है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डीएम ने दिए सभी बैंकर्स को कृषि क्षेत्र में ऋण वितरण बढ़ाने व लक्ष्य की पूर्ति करने के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING