Connect with us

नैनीताल

सरोवर नगरी में सेलिंग विद स्टोरीज़ टैगलाइन के साथ 13 मार्च से शुरू होगा नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल

सीएन, नैनीताल। सरोवर नगरी में साहित्य और संस्कृति से जुड़ी कहानियों की कश्तियाँ लेकर 13 से 15 मार्च तक लेखनी फाउंडेशन द्वारा आयोजित नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल अपने दूसरे संस्करण के साथ एक बार फिर सरोवर नगरी नैनीताल में साहित्य,कला और विचारों का उत्सव लेकर लौट रहा है। पिछले वर्ष आयोजित पहले संस्करण की उल्लेखनीय सफलता और व्यापक सराहना के बाद, ‘सेलिंग विद स्टोरीज़’ टैगलाइन के साथ यह उत्सव 13 से 15 मार्च 2026 तक कांस्या रिसॉर्ट बाय माउंटेन मैजिक, चारखेत में आयोजित किया जाएगा। लेखनी फाउंडेशन के संस्थापक और निदेशक अमिताभ सिंह बघेल ने सोमवार को मीडिया को जानकारी दी। बघेल जिंदल लिटरेचर फेस्टिवल के निदेशक और कोशाला लिटरेचर फेस्टिवल के संस्थापक और पूर्व निदेशक भी हैं। उन्होंने बताया कि इस फेस्टिवल को सभी के लिए निःशुल्क रखा गया, जिससे ज्ञान, विचार, और संवाद को किसी एक तबके तक सीमित न रखकर समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित किया जा सकेगा। फेस्टिवल में फ़ूड और क्राफ्ट स्टॉल भी होंगे जो दर्शकों के अनुभव को व्यापक और विविध रूप देंगे। इस उत्सव के मार्गदर्शक प्रसिद्द लेखक, विचारक, और फूड क्रिटिक प्रो. पुष्पेश पंत के दिशा-निर्देशन से यह आयोजन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लेखकों, कलाकारों और चिंतकों को एक मंच पर लाता है। इस उत्सव को साकार करने में फेस्टिवल सलाहकार अपर्णा काण्डा और अंशु खन्ना के निरंतर सहयोग के साथ-साथ फेस्टिवल समन्वयक स्वाति दिग्विजय बोरा और लेखनी फाउंडेशन की ट्रस्टी पयस्विनी सिंह के सतत प्रयासों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। यह उत्सव निःशुल्क और समावेशी है, जिसके केंद्र में किताबें हैं और जहाँ जाने-माने लेखक, विविध भाषाएँ
सिनेमा, संगीत, खाद्य और कार्यशालाओं जैसी विभिन्न विधाएँ एक साथ उपस्थित होंगी। साहित्य, संस्कृति, और
इस समागम में वैश्विक दृष्टिकोण और स्थानीय संस्कृति का जीवंत आदान-प्रदान दिखाई देगा। जहां एक विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी विद्वान इस उत्सव में हिस्सा लेंगे, वहीं दूसरी तरफ़ नयी पीढ़ी के कलाकार और इन्फ्लुएंसर्स युवा नज़रिया सामने रखेंगे। इस तरह के उत्सव बौद्धिक और सक्रिय बातचीत के माध्यम से महज़ औपचारिकता से ऊपर उठ कर संवाद की अपार सम्भावनाओं को एक सार्थक मंच प्रदान करते हैं। फेस्टिवल में फ़ूड और क्राफ्ट स्टॉल भी होंगे जो दर्शकों के अनुभव को व्यापक और विविध रूप देंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मतदाताओं के अवलोकनार्थ फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली जनपद के समस्त 1068 मतदेय स्थलों में उपलब्ध : रयाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING