Connect with us

नैनीताल

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 20 सूत्री व 25 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सीएन, नैनीताल। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने विकास भवन सभागार में 20 सूत्री कार्यक्रम तथा 25 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली। बैठक में 20 सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई। जनपद में कुल 40 मदो के सापेक्ष 36 मदों में ‘ए’ श्रेणी, 3 मदों में ‘बी’ श्रेणी तथा 1 मद में डी श्रेणी प्राप्त हुई है। उल्लेखनीय है कि 20 सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद की विगत माह प्रदेश में तृतीय रैंकिंग रही थी। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करते हुए जनपद की रैंकिंग में और सुधार लाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करें। इसके अतिरिक्त, बैठक में 25 सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभागों की अद्यप्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में राजस्व विभाग, खनन,जिला प्राधिकरण संबंधित विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण उक्त विभागों की प्रगति की समीक्षा नहीं हो सकी। इस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी, नैनीताल को पत्र प्रेषित कर संबंधित अधिकारियों की अनुपस्थिति के संबंध में आवश्यक कार्यवाही किए जाने का अनुरोध किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रमों के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करें तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रगति में सुधार लाते हुए जनपद की स्थिति बेहतर बनाने हेतु प्रभावी प्रयास करें।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING