Connect with us

नैनीताल

कैंचीधाम क्षेत्र में पर्यटन विभाग की बड़ी कार्रवाई, मानकों के उल्लंघन पर 26 होम स्टे व होटल पर कार्रवाई, 22 इकाईयों पर 10-10 हजार का अर्थदण्ड

सीएन, नैनीताल। कुमाऊं मण्डल एवं जिलाधिकारी महोदय नैनीताल के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला पर्यटन विकास अधिकारी नैनीताल द्वारा जनपद के कैंचीधाम क्षेत्र के अंतर्गत संचालित हो रहे होम स्टे/होटलों का सघन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान कुल 26 होम स्टे व होटल इकाईयों का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि कई इकाईयों में रेट लिस्ट विधिवत रूप से प्रदर्शित नहीं की गई थी, कतिपय इकाईयां बिना रेट लिस्ट के संचालित हो रही थीं, पंजीकृत कक्षों से अधिक कक्षों का संचालन किया जा रहा था तथा पर्यटन नियमावली में दिए गए मानकों का उल्लंघन किया जा रहा है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है 22 पंजीकृत इकाईयों पर प्रति इकाई 10,000 रुपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया।* इन इकाईयों द्वारा पंजीकृत कक्षों से अधिक कक्ष संचालित करना तथा नियमावली के प्रावधानों का उल्लंघन करना पाया गया। बिना पंजीकरण के संचालित पाई गई 02 इकाईयों पर अर्थदण्ड के साथ ही तत्काल प्रभाव से संचालन बंद करने के निर्देश दिए गए।मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर 04 इकाई स्वामियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में होटल/होम स्टे इकाईयों का निरन्तर भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मानकों के अनुरूप संचालन न पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। जिन इकाईयों पर  10000  रूपए का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया*उनमें चिराग होम स्टे, त्रिशूल होम स्टे,कृष्णा होम स्टे, मंजू पाण्डे पत्नी त्रिलोक चन्द्र पाण्डे होम स्टे,रेखा बिष्ट होम स्टे,त्रिलोकी होम स्टे,माधवी होम स्टे,निर्मल रिसोर्ट एवं कॉटे, माँ भगवती होमस्टे,रोहित होम स्टे,दीप्ती होम स्टे,कुन्दन नेगी होम स्टे,शरद तिवारी होम स्टे,हर्षित तिवारी होम स्टे*  जिन इकाईयों का संचालन तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए उनमें *उमेश दत्त तिवारी होम स्टे, होटल ट्रिनिटी,मारुती होम स्टे ,बाबा बैंसन रिसोर्ट,होटल मोनाल, सिद्धि गेस्ट हाउस,होटल ग्रीन वैली, होटल मोहन रेजेंसी*,सघन चेकिंग के दौरान 4 इकाईयों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये  उनमें  हेमन्त कुमार मेहता,कासा माउण्टेन,गिरी राज किशोर गुप्ता,विवेक कुमार शर्मा

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  5 अक्टूबर से उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश व बिजली चमकने का नया सिलसिला शुरू होगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING