Connect with us

नैनीताल

भूस्खलन प्रभावित खेतों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यापक कार्य योजना बनायें: वंदना

सीएन, नैनीताल/धारी। बुधवार देर सांय जिलाधिकारी वंदना ने विकास खण्ड धारी के तहसील कोश्याकुटौली के विगत माह आपदा में प्रभावित ग्राम-हली का निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने  कृषि एवम भूमि संरक्षण अधिकारी को निर्देश दिये कि भूस्खलन प्रभावित खेतों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यापक कार्य योजना बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने पीएमजीएसवाई एवं लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मार्गो में पड़े हुए मलबे को तत्काल हटाना सुनिश्चित करें साथ ही जो मार्ग क्षतिग्रस्त है उन मार्गों का शीघ्र प्रस्ताव बनायें। उन्होने निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता जलसंस्थान को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों में पेयजल लाईनें क्षतिग्रस्त हो गई है उन्हें स्थाई  मरम्मत कर जलापूर्ति करना सुनिश्चित करें। उन्होेने कहा क्षेत्र में जलजीवन मिशन योजना के अन्तर्गत जितने भी कार्य गतिमान है उन कार्यों की मानिटरिंग के साथ गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा क्षेत्र का भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि जिन घरों में जलजीवन मिशन के अन्तर्गत पेयजल लाईन डाली गई है उन लाइनों में पानी की आपूर्ति भी करना सुनिश्चित करें।उपजिलाधिकारी कोश्याकुटौली ने जिलाधिकारी को बताया कि ग्राम हली में आपदा ग्र्रस्त लोगों को शतप्रतिशत राहत सामग्री मुहैया करा दी गई है। उन्होंने बताया कि 7 प्रभावित लोगों को आंशिक भवन क्षतिपूर्ति सहायता के साथ ही 9 काश्तकारो को कृषि फसल, भूमि क्षति की धनराशि व गौशाल की क्षति पर आर्थिक सहायता व एक पशु की मृत्यु पर आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 2 अप्रैल 2026 का राशिफल : वृश्चिक राशि के जातकों के बिजनेस को लेकर जो चिंताएं चल रही थीं, उनमें राहत मिलने लगेगी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING