Connect with us

देहरादून

सरकार से पंजीकृत होटलों, रिजार्ट और होम स्टे के अलावा गैर पंजीकृत होटलों को विधिवत पंजीकृत कराने की मांग



सीएन, नैनीताल। नवनियुक्त नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहां की पर्यटन से जुड़ी सभी समस्याओं को प्रदेश सरकार और स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन से हल कराई जाएगी। नैनीताल होटल एंड रैस्टोरेंटों एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट ने कार्यकारिणी विस्तार करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक साह, महासचिव वेद साह, उपसचिव स्नेह छाबड़ा और रमन जीत सिंह, कोषाध्यक्ष सीपी भट्ट को बनाया है। इसके अलावा रुचिर पीआरओ की जिम्मेदारी दी गई है। अध्यक्ष दिग्विजय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जल्द नगर की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से एक प्रतिनिधिमंडल मिले गा और समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। शहर की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की है , इसके साथ ही शहर में यातायात व्यवस्था भी सही नही है, जिससे इसका सीधा असर पर्यटन व्यवसाय में पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की नैनीताल में प्रमुख स्थान रखने वाली झील के चारो ओर दीवारें टूट रही है जिस ओर शासन प्रशासन का कोई ध्यान नही है। इसके साथ ही पिछले कई सालों से मॉल रोड टूट रहीं हैं उसकी आज तक मरम्मत नही हो पाई है, जिसका पर्यटन पर बुरा असर पड़ रहा है। इसके साथ ही शहर को जोड़ने वाली सड़के भी क्षति ग्रस्त पड़ी हैं, उनकी भी मरम्मत नहीं हो पाई हैं। दिग्विजय बिष्ट ने कहा की एसोसिएशन में 118 होटल ही पंजीकृत है। एसोसिएशन ने सरकार से पंजीकृत होटलों, रिजौर्ट और होम स्टे के अलावा गैर पंजीकृत होटलों को भी विधिवत पंजीकृत कराने की मांग की है । एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश साह के 30 वर्षों तक लगातार एसोसिएशन में अच्छा काम करने की सराहना की।

Continue Reading
You may also like...

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING