Connect with us

नैनीताल

डीएम गर्ब्याल व एसएसपी ने अधिकारियों को जनपद में अतिक्रमण चिन्हित कर सूची बनाने के निर्देश दिये

सीएन, हल्द्वानी। कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं एसएसपी पंकज भट्ट ने बैठक लेकर अधिकारियों को जनपद में अतिक्रमण चिन्हित कर सूची बनाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने नगर निगम, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी सहित कई विभागों के अधिकारियों को विभागीय भूमि में हुए अतिक्रमण को तत्काल चिन्हित कर सूची बनाने के साथ ही वृहद रूप में अतिक्रमण अभियान चलाने को कहा, इसके साथ ही शहर में यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे स्थानों को भी चिन्हित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने कहा कि भी विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण चिन्हित कर जल्द सूची बनाने के निर्देश दिये ताकि अतिक्रमण में कार्यवाही की जा सके।जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि जनपद में नशे के खिलाफ अभियान के लिए सम्बन्धित सभी विभागों को अपने-अपने स्तर से नशे के खिलाफ मुहिम चलानी होगी तभी हम इस अभियान में सफल होगें। उन्होंने पुलिस महकमे, वनविभाग, आईटीबीपी, शिक्षा, समाज कल्याण, चिकित्सा विभागों साथ ही सभी सम्बन्धित विभाग अपने-अपने स्तर से नशे के खिलाफ मुहिम को युद्व स्तर पर चलायें ताकि हम नशे पर लगाम लगा सके।उन्होंने कहा स्कूलो में निबंध प्रतियोगिता के साथ ही पुलिस विभाग के लोगों को जागरूक करने केे लिए अभियान चलाने होंगे। उन्होंने कहा नशा करने वालो लोगों की काउन्सिलिंग उनके परिवारों के साथ कराई जाए, नशे से नंुकसान से परिवार के साथ ही समाज को क्या-क्या परेशानियों से सामना करना पडता है। उन्होंने बैठक में सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये नशे के खिलाफ अभियान चलायें ताकि हम नशे के खिलाफ मुहिम में कामयाब हो सकें।बैठक में अधिशासी अभिन्यता लोनिवि अशोक चौधरी, सिंचाई केएस बिष्ट, प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन के साथ ही नगर निगम, नगर पालिका, पुलिस, सिचाई, लोनिवि आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

प्रेस नोट-2

  

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING