Connect with us

नैनीताल

डीएम वंदना देर रात हल्द्वानी के मोहल्लों में पहुंची, महिलाओं ने कहा-अराजक तत्वों पर करो कार्रवाई

डीएम वंदना देर रात हल्द्वानी के मोहल्लों में पहुंची, महिलाओं ने कहा-अराजक तत्वों पर करो कार्रवाई
सीएन, हल्द्वानी।
जनसुनवाई के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा की गई शिकायतों के क्रम में जिलाधिकारी वंदना ने देर रात हीरानगर, बद्रीपुरा, सतीश कॉलोनी व गोसाई कॉलोनी का औचक भ्रमण किया और स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। सतीश कॉलोनी निवासियों ने जिलाधिकारी को बताया कि कॉलोनी में सफाई कर्मचारी नियमित रूप से साफ सफाई के लिए नहीं आ रहे हैं, जिस कारण अत्यधिक गंदगी फैल रही है जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा है। यहां की नालियां टूटी.फूटी है, जिस कारण सीवर का पानी और गंदगी जमा हो जाती है। कम वोल्टेज के कारण यहां लाइटिंग की व्यवस्था ठीक न होने के कारण अधिक वोल्टेज का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग रखी। सतीश नगर कॉलोनी में साफ सफाई और लाइटिंग की उचित व्यवस्था के के साथ ही जल निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग, जल संस्थान पीडब्ल्यूडी व नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही सतीश नगर कॉलोनी में नए सफाई कर्मियों को नियुक्त करने के लिए कहा। एचपीसीएल द्वारा गैस पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों को इसी माह मरम्मत करने के निर्देश नगर निगम को दिए। बिजली विभाग को सड़े गले पोल बदलने और झुकी हुई तारों को ठीक करने हेतु निर्देशित किया। बद्रीपुरा तल्ला गौरा के निवासियों और स्थानीय महिलाओं ने यहां अराजक तत्वों के आवागमन की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने कहा दिन और रात में कुछ अराजक तत्व यहां घूमते फिरते अक्सर देखे जाते हैं, जिस कारण महिलाएं, लड़कियां और बच्चे असुरक्षित महसूस करते हैं। यहां रात्रि के समय लाइट की उचित व्यवस्था भी नहीं हैए जिस कारण भय का माहौल बना रहता है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग करने के लिए निर्देशित किया। नगर निगम को खराब लाइट्स ठीक करने के निर्देश दिए। पुलिस के अधिकारियों को  ऐसे अराजक तत्वों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त यहां निवासरत किरायेदारों का सत्यापन करने के लिए भी जिलाधिकारी के समक्ष मांग रखी। जिलाधिकारी ने यूपीसीएल और निगम  के अधिकारियों को निर्देशित किया कि 24 घंटे के अंदर इन स्थानों पर लाइट की व्यवस्था कर दी जाए। बद्री नगर में खाली पड़े प्लॉट प्लूटो के भूस्वामियों से संपर्क स्थापित कर खाली प्लाटों की संबंधित भू स्वामी के माध्यम से चहारदीवारी कराने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, तुषार सैनी, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई उप जिलाधिकारी हल्द्वानी, सहायक नगर आयुक्त, पूर्व मेयर जोगेंद्र सिंह पाल, कई पार्षद आदि सहित पुलिस कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING