Connect with us

नैनीताल

प्रसिद्ध उद्घोषक हेमंत बिष्ट की बहन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य हंसा बिष्ट का निधन

प्रसिद्ध उद्घोषक हेमंत बिष्ट की बहन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य हंसा बिष्ट का निधन
सीएन, नैनीताल।
नैनीताल के खुर्पाताल ग्राम निवासी एवम राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य सुश्री हंसा बिष्ट जी का कल रात्रि निधन हो गया है। दिवंगत हंसा बिष्ट ख्याति प्राप्त प्रसिद्ध उद्घोषक, कवि एवम लेखक हेमंत बिष्ट की बहिन है। उनकी अंतिम यात्रा खुर्पाताल से 12 बजे चित्रशिला घाट रानीबाग को प्रस्थान करेगी। स्व. हंसा बिष्ट एक कुशल अध्यापक व प्रधानाचार्या के साथ साथ बेहतरीन लेखिका भी थी। उनके द्वारा बच्चों के ज्ञानवर्धन हेतु रोचक जानकारियों को लेकर लिखे गए आलेख कई समाचार पत्रों एवम पत्रिकाओं द्वारा नियमित स्तंभ के रूप में प्रकाशित किया जाता रहा। उन्हें उत्कृष्ठ शिक्षक के लिए 5 सितम्बर 2008 को राष्ट्रपति पुरस्कार दिया गया। उनके निधन पर सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत सहित अनेक संगठनों ने गहरा दुख प्रकट किया है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING