Connect with us

नैनीताल

भवाली में पालिका के नजूल भूमि आदेश के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, भाजपा नेताओं के पुतले जलाए

सीएन, भवाली/नैनीताल। नगर पालिका भवाली के नाजूल भूमि पर बसे लोगों को चिन्हीकरण कर कार्रवाई करने के आदेश के विरोध में भवाली शहर में लोगों का विशाल हुजूम सड़कों पर उतर आया। बीच चौराहे पर बीजेपी के चार नेताओं के पुतले जलाए गए, जिसके बाद मुरदाबाद के नारे लोगों ने बीजेपी से इन नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। लोगों का आरोप है कि ये नेता शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। बाहर भीमताल क्षेत्र के लोगों को बुलाकर नाजुल में बसे लोगों को उजाड़ने के लिए हंगामा मचा रहे हैं। गुस्साए लोगों ने चेतावनी दी कि अगर ये हमारे क्षेत्र में दोबारा आए, तो इन्हें जूतों की माला पहनाई जाएगी। उन्होंने मांग की कि सरकार नजूल में बसे लोगों को फ्रीहोल्ड देकर वैध बनाए या नियमितीकरण करे। समाजसेवी शीलू कुमार और व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे के नेतृत्व में शहर के लोग प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरे। शहर के कई वॉर्ड मेम्बरों ने अपने लेटरहेड पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कई संगठनों ने उनका साथ दिया। एक दिन पहले युवा एकता मंच जैसे संगठनो ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से बड़ी संख्या में आने की अपील की थी, जिसका असर दिखा। पूरे शहर में आक्रोश रैली निकाली गई। प्रदर्शन में शीलू कुमार, नरेश पांडेय, किशन अधिकारी, पवन रावत, सुमित सिंह, प्रदीप अर्या, कबीर साह, फ़रदीन अंसारी, दीपक अर्या, रहमान कुरेशी, इदरीस खान, जावेद, बिलाल, यश, मनीष, आर्मान, सूरज, अमील, आदिल, समीत समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING