Connect with us

नैनीताल

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित

सीएन, नैनीताल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयुक्त कार्यालय में कमिश्नर दीपक रावत ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा जिलाधिकारी कार्यालय के प्रांगण में देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 9:30 बजे मुख्य अतिथि नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने आजादी के वीरों को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। कहा कि आजादी के वीरों के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। साथ ही हर व्य़क्ति को देश प्रेम की भावना से कार्य करना चाहिए। जिससे देश प्रगति की ओर अग्रसर हो। इस दौरान जिलाधिकारी वंदना सिंह ने स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च न्योछावर करने वाले परिवार के आश्रित कुंवर सिंह नेगी और कैलाश सिंह बिष्ट को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या और जिलाधिकारी ने जनपद के कार्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने कर्मचारियों को सम्मानित किया।जिसमें जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कमल मेहरा, ग्रामीण निर्माण विभाग से महेंद्र सिंह कनवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास विभाग से नंदन सिंह नेगी, खंड विकास विभाग अधिकारी विभाग रामगढ़- हल्द्वानी से राजेंद्र सिंह राणा,संजय डबराल, जिला चिकित्सा से पर्यावरण मित्र गोमती और आशा कार्यकर्ती कमला कुंजवाल, पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम रामनगर से देवेंद्र आर्या, जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां लीला बोहरा,जिला समाज कल्याण विभाग से तारा सिंह मेहरा, लोक निर्माण विभाग से जीवन चंद्र पांडे, प्रकाश चंद्र को सम्मानित किया गया।
इसके बाद जिलाधिकारी ने डांट में महात्मा गांधी , दर्शन घर पार्क डा. भीम राव अंबेडर और शहीद मेजर राजेश अधिकारी औऱ पंत पार्क में गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया। इस दौरान एडीएम पीआर चौहान,शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार मीनाक्षी मकराना समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  श्रीमद् भागवत का श्रवण करने से मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं व भक्ति का होता है उदय
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING