Connect with us

नैनीताल

आबादी में आए विशालकाय 16 फीट का अजगर को वन विभाग ने रेस्क्यू किया

आबादी में आए विशालकाय 16 फीट का अजगर को वन विभाग ने रेस्क्यू किया
सीएन, हल्द्वानी।
जैव विविधता से भरे वन प्रभाग, हल्द्वानी की नन्धौर रेंज से निकाल कर आबादी की ओर आए एक विशालकाय अजगर सांप को नन्धौर रेंज के कर्मचारियों ने पकड़ा जब उसकी जांच पड़ताल की गई तो दुर्लभ प्रजाति का यह 16 फीट का अजगर को वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित उसके वास स्थल पर छोड़ दिया। चोरगलिया निवासी भुवन चन्द्र शर्मा, जयपुर (चोरगलिया) ने वन कर्मचारियों को सूचित किया कि उनके घर के आंगन में विशालकाय अजगर आया है सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद 16 फीट के अजगर का रैस्क्यू कर उसके वास स्थल में छोड़ा दिया। वन क्षेत्राधिकारी भूपाल सिंह मेंहता ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी, बाबू लाल एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी, श्रीमती ममता चदं, के दिशा-निर्देशों के तहत वन्य जीव और मानव संघर्ष को रोकने के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिसके तहत सूचना मिलने के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम आबादी क्षेत्र से वन्यजीवों का रैस्क्यू कर सुरक्षित वन क्षेत्रों में छोड़ रही है। जिससे वन्यजीव के रैस्क्यू करने से मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में कमी आ रही है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING