Connect with us

नैनीताल

सरकारी, ऐतिहासिक भवन 14 व 15 अगस्त को एलईडी लाईट से होंगे प्रकाशमान

सीएन, नैनीताल। जनपद में स्वतन्त्रता दिवस हर्षाेउल्लास के साथ मनाया जायेगा। जिला कार्यालय सभागार नैनीताल में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में  बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त सरकारी, ऐतिहासिक भवन 14 व 15 अगस्त को एलईडी लाईट से प्रकाशमान किये जायेंगे। उन्होेंने कहा कि समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालय, भवनों आदि में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा, साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय मे ध्वजारोहण प्रातः 9ः30 बजे किया जायेगा। इसके साथ ही  प्रातः 10 बजे से 10ः30 बजे तक ऐतिहासिक स्थलांे,स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये जायेेंगे। जिलाधिकारी ने बैठक मे अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अशोक कुमार को ऐतिहासिक स्थलोें, मूर्तियों की साफ-सफाई, रंगरोगन के साथ ही मालरोड मेें देशभक्ति के गीत लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रसारित करने के निर्देश दिये। 15 अगस्त को वन विभाग द्वारा हनुमानगढी मे वृक्षारोपण किया जायेगा। जनपद में 13 से 15 अगस्त के मध्य हर घर में राष्ट्रध्वज फहराया जायेगा। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि 15 अगस्त से पूर्व अपने-अपने क्षेत्रोें में सफाई अभियान चलाकर अभियान को सफल बनाया जाए। साथ ही जेलों में बंदियों द्वारा बनाई गई एलईडी लाईट एवं झण्डे क्रय कर विभागों को देने के निर्देश दिये। समस्त उपजिलाधिकारी को जनपद में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियोें को घर में जाकर सम्मानित करने के निर्देश दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, शिव चरण द्विवेदी, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, राहुल शाह, योगेश सिंह मेहरा, रेखा कोहली, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. भागीरथी जोशी, परियोजना निदेशक अजय सिंह, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राणा, महाप्रबन्धक उद्योेग विपिन कुमार, प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन के साथ ही व्यापारी संगठन के सदस्य उपस्थित थे।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING