Connect with us

नैनीताल

सरकार है आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी : रेखा आर्या

सीएन, नैनीतालआज जनपद प्रभारी मंत्री नैनीताल रेखा आर्या ने ज्योलीकोट, कैंची, हली, पंगोट क्षेत्रों में आपदा से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हली गांव में भारी बारिश के कारण ग्रामवासी काफी प्रभावित हुए हैं उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग अवरुद्ध होने से कहीं ना कहीं क्षेत्रवासियों को बेहद कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आज संबंधित विभागीय अधिकारियों को सड़क मार्ग सुचारू कराने और क्षेत्रवासियों को हुए नुकसान का त्वरित भुगतान किये जाने के निर्देश दिये। जाए। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से बुधवार को होने वाली बैठक में ठोस रणनीति के साथ आने के भी निर्देश दिये।

बलियानाला पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा

वही आज प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने स्थानीय विधायक सरिता आर्य के साथ डिग्री कॉलेज, पंगोट में भूस्खलन से सड़क मार्ग अवरुद्ध होने और बलियानाला का भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को सड़क मार्ग को जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए। अवरुद्ध मार्ग पर किये जा रहे कार्य का भी जायजा लिया। अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य मे गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता ना होने पाए सभी अधिकारी इसे सुनिश्चित करें।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING