Connect with us

नैनीताल

महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा कब तक सुनिश्चित की जाएगी, जवाब दे सरकार : खष्टी

सीएन, नैनीताल। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नैनीताल की जिला महिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। यह प्रेस वार्ता राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देश पर आयोजित की गई थी। खष्टी बिष्ट ने कहा कि देश में महिला सुरक्षा की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और सरकार इस मामले में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। दुष्यंत कुमार, प्रज्ज्वल रवैनना, कुलदीप सिंह, बृजभूषण शरण, संदीप सिंह जैसे भाजपा नेताओं से पूछताछ कब होगी। सूची लंबी है और कार्यवाही शून्य। उन्होंने उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित कई चर्चित मामलों का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच और त्वरित न्याय की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री और संबंधित सरकारों से सवाल पूछा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा कब तक सुनिश्चित की जाएगी। अंत में उन्होंने सरकार से अपील की कि महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी मामलों में सख्त कार्रवाई और शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खुपी मंदिर में केएमओयू की बस दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में एक यात्री की मौत, सात लोग गंभीर रूप से घायल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING