Connect with us

नैनीताल

गोविंद बिष्ट 343 मत लेकर हल्द्वानी बार एसोसिएशन के बने अध्यक्ष, सचिव राजन सिंह मेहरा बने

सीएन, हल्द्वानी। बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव को लेकर सुबह नौ बजे से नैनीताल रोड स्थित जजी परिसर में वोटिंग शुरू हो गई थी। शनिवार की देर रात नतीजे घोषित कर दिए गये। चुनाव अधिकारी योगेंद्र सिंह चुफाल के अनुसार कुल 527 वोटरों में से 433 ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। दोपहर साढ़े तीन बजे तक वोटिंग जारी रही। चार बजे से मतगणना प्रारंभ हुई। नौ राउंड में हुई काउंटिंग के बाद शाम करीब साढ़े सात बजे विजेताओं के नाम घोषित हुए। जीत के बाद विजेता बने अधिवक्ताओं को उनके समर्थकों ने उन्हें कंधे में उठा लिया। ढोल नगाड़ों की धुन पर जजी परिसर में जीत का जश्न मनाया गया। पद विनर (वोट) रनर (वोट) अध्यक्ष गोविंद बिष्ट (343) जगत सिंह घुड़दौड़ा (84) उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी (314) जितेंद्र सिंह बोरा (93)सचिव राजन सिंह मेहरा (223) विनीत परिहार (125) बलदेव मेहता 73उपसचिव हरिओम ( 317) कमल किशोर (98)कोषाध्यक्ष कैलाश पुरी गोस्वामी (278) संजय सिंह (141)तीन वोटों की कसक 259 से पूरीअध्यक्ष पद के मुकाबले में गोविंद सिंह बिष्ट ने एकतरफा जीत दर्ज कर पिछली हार की कसक पूरी की। बार एसोसएशन के पिछले चुनाव में इसी पद पर बिष्ट को मात्र तीन वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। नौ राउंड की गणना में उन्होंने प्रतिद्वंदी घुड़दौड़ा को हर राउंड में पीछे रखा। इन पदों पर हुआ निर्विरोध चयन बार एसोसिएशन के चुनाव में कुछ पदों पर मात्र एक प्रत्याशी के द्वारा नामांकन करने पर वह निर्विरोध चुने गए। लेखाधिकारी अतुल पंत, पुस्तकालय अध्यक्ष नंदन सिंह बिष्ट के अलावा कार्यकारिणी के तीन पदों पर विनय जोशी, नीरज खेतवाल, तनुजा तिवारी चुने गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भूतिया गावों को पुनः बसाने को केन्द्र सरकार ठोस कदम उठाये व विशेष आर्थिक पैकेज दे : अजय भट्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING