Connect with us

नैनीताल

गुलाटी देवभूमि पत्रकार यूनियन के उधम सिंह नगर जिले के अध्यक्ष बने

सीएन, हल्द्वानी। देवभूमि पत्रकार यूनियन द्वारा उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर अशोक गुलाटी ने अपनी पहली प्रमुखता पत्रकारों के समक्ष रखी है। इससे पूर्व देवभूमि पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल एवं महासचिव डा. बीडी शर्मा ने वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुलाटी को संगठन का उधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महासचिव ने जिलाध्यक्ष गुलाटी से संगठन के विस्तार एवं प्रचार प्रसार में सहयोग करते हुए एक माह के भीतर जनपद इकाई का गठन करने को कहा है। गुलाटी के जिलाध्यक्ष बनने पर तमाम पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। मनोनीत पर जिलाध्यक्ष अशोक गुलाटी ने प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल और महासचिव बीडी शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में जल्द जल्द ही जिला इकाई के गठन के साथ ही जसपुर से लेकर खटीमा तक सभी नगर इकाईयां भी गठित की जायेगी। जिले के सक्रिय पत्रकारों को एकजुट कर पत्रकार हितों के लिए शासन स्तर पर आवाज बुलंद की जायेगी। उन्होंने कहा कि यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी पत्रकारों सस्ती दरों पर मकान दिलाने के साथ ही जिन स्थानों पर प्रेस क्लब भवन नहीं है वहां पर प्रेस क्लब भवन बनाये जाने के लिए प्रयास किये जायेंगे। गुलाटी ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

जिले के पत्रकारों की प्रमुख समस्याओं को लेकर जल्द ही बैठक की जायेगी और पत्रकारों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाकर उनके निराकरण की मांग की जायेगी। उन्होंने कहा अपने साथियों से भी अपेक्षा की है कि वह पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING