Connect with us

जन मुद्दे

हेली सेवा : धारचूला जाने में अब 15 घंटे की जगह लगेंगे केवल 40 मिनट

हेली सेवा : धारचूला जाने में अब 15 घंटे की जगह लगेंगे केवल 40 मिनट लगेंगे
सीएन, हल्द्वानी।
उत्तराखंड सरकार प्रदेश के मुख्य शहरों को हेली सेवा से पूरी तरह जुड़ने के लिए लगातार प्लान बनाकर काम कर रही है। अब हल्द्वानी से उत्तराखंड के सीमांत शहर धारचूला के लिए भी जल्द ही हवाई सेवा शुरू होगी। जिसके बाद धारचूला जाने वाले लोग 15 घंटे की जगह केवल 40 मिनट में गंतव्य तक पहुंच पाएंगे। इसी महीने के अंत तक धारचूला को हेली सेवा से जुड़े जाने का लक्ष्य रखा गया है। हेरिटेज एविएशन कंपनी को इस रूट पर हेली सेवा का शुभारंभ करने की जिम्मेदारी भी दे दी गई है। कंपनी द्वारा हेलीपैड का विजिट भी किया जा चुका है। बता दें कि हेलीकॉप्टर हल्द्वानी के गौलापार हेलीपैड से उड़ान भरेगा। माना जा रहा है कि 1 दिन में हेलीकॉप्टर दो चक्कर लगाएगा। इसके बाद रात के वक्त हेलीकॉप्टर गौला पर स्थित हेलीपैड पर ही खड़ा रहेगा। बताया जा रहा है कि इसके लिए भी एक अलग से हेलीपैड तैयार किया गया है। किराया भी न्यूनतम रखा जाने पर विचार विमर्श किया जा रहा है। हल्द्वानी से धारचूला करीब 335 किलोमीटर दूर है। ऐसे में 15 घंटे का सफर अब केवल 40 मिनट में पूरा हो सकेगा। इस सेवा के शुरू होने से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और सीमा पार नेपाल जाने वाले लोगों तक को फायदा होगा। अब हफ्ते में एक दिन हल्द्वानी से अल्मोड़ा के लिए भी हेली सेवा का फायदा उठा सकते हैं। गौरतलब है की पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार जरूरी है और इस दिशा में भी कहीं ना कहीं एयर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना एक अच्छा कदम है।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING