Connect with us

नैनीताल

बिनसर वनअग्नि में झुलसे चारों वन कर्मियों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के बर्न यूनिट में किया जाएगा भर्ती

अल्मोड़ा बिनसर में हुई वन अग्नि में घायलों के लिए मुख्यमंत्री धामी चिंतित

सीएन, हल्द्वानी कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अल्मोड़ा के बिनसर क्षेत्र में हुई वन अग्नि में गंभीर रूप से झुलस कर घायल हुए कर्मचारियों के लिए दिल्ली से दो और एंबुलेंस पंतनगर पहुंच रही है जिसके बाद सुशीला तिवारी अस्पताल से सभी घायलों को दिल्ली के सफदरजंग स्थित अस्पताल में बर्न यूनिट में भर्ती कराया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार वन विभाग के कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर से बेहतर इलाज दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि विगत दिवस अल्मोड़ा के बिनसर क्षेत्र में वन अग्नि रोकने के लिए गए वन विभाग के आठ कर्मचारी आग की चपेट में आ गए थे, चार वनकर्मियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी और चार गंभीर झुलसे वन कर्मियों को अल्मोड़ा से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के अनुसार घायलों को बेहतर उपचार मिल सके, इसके लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली सफदरजंग अस्पताल भेजा जा रहा है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING