Connect with us

नैनीताल

जल भराव की सम्भावित समस्या के समाधान हेतु नगर निगम सतत रूप से अलर्ट मोड़ पर : डा. पाल

सीएन, हल्द्वानी। महापौर डॉ. जोगेन्द्र सिंह पाल रौतेला ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र हल्द्वानी मे डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने, सड़कों, नालों, नालियों आदि की सफाई कर शहर को स्वच्छ, सुंदर और जल भराव से मुक्त रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी नालों/नालियों को सतत रूप से क्लीन रखने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश नगर आयुक्त हल्द्वानी को दिये। उन्होंने कहा कि 60 अतिरिक्त मजदूर एक माह के लिए तैनात कर सभी वार्ड के डेनेज सिस्टम को क्लीन कराने की व्यवस्था करायी गई है। उन्होंने कहा कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम हल्द्वानी, सहायक अभियंता नगर निगम हल्द्वानी, दोनों सफाई निरीक्षक को लगातार निगरानी के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि सफाई कार्य और निगरानी कार्य लगातार जारी हैं।मेयर डॉ. रौतेला ने कहा कि नगर निगम द्वारा प्रभावी कार्य संपादन से शहर में जल भराव की बड़ी समस्या नहीं हुई है. जल भराव की की सम्भावित समस्या के समाधान हेतु नगर निगम सतत रूप से अलर्ट मोड़ पर है. सम्मानित नागरिकों से अपील है कि अपने घर/प्रतिष्ठान का कूड़ा निगम के कूड़ा वाहन में देकर सहयोग करें।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING