Connect with us

नैनीताल

संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन को भावभीनी विदाई दी

संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन को भावभीनी विदाई दी
सीएन, नैनीताल। कलेक्ट्रेट सभागार मेें (आईएएस) संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन का मुख्य विकास अधिकारी के पद पर जनपद हरिद्वार में पदोन्नति के फलस्वरूप स्थानान्तरण होने पर विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी व शिवचरण द्विवेदी ने संयुक्त रूप से उन्हें पुष्प गुच्छ देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि स्थानान्तरण एक प्रक्रिया है इसके तहत सभी को एक स्थान से दूसरे स्थान जाना ही पड़ता है लेकिन उनके द्वारा किये कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि प्रतीक एक सरल स्वभाव एवं अपने कार्यों के प्रति लगनशील अधिकारी हैं। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने विदाई समाहरोह के दौरान सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों व व्यापार मण्डल, होटल एसोशिएशन, टैक्सी यूनियन, बोट यूनियन, मीडिया आदि सभी का जो प्रेमभाव एवं सहयोग मिला है। उसकी बदौलत मुझे यहॉ पर कार्य करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि आयुक्त कुमाऊँ व जिलाधिकारी महोदय के कुशल नेतृत्व मिलने से हमें बहुत कुछ सिखने को मिला है। उन्होंने कहा कि इन दो वर्षो में मुझे नैनीताल में बहुत चीजें सिखने व देखने को मिली है जिससे कि नैनीताल मेरे दिन में बस गया है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, कलेक्ट्रेट प्रभारी/उपजिलाधिकारी कोश्याकुटौली राहुल साह, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा, दया किशन पोखरिया अधिवक्ता, कमल भाकुनी, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष नवीन जोशी के साथ गणमान्य जनप्रतिनिधि व कलेेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING