Connect with us

नैनीताल

पत्रकार नवीन उपाध्याय के पिता का असामयिक निधन, शोक

सीएन, हल्द्वानी। पत्रकार नवीन उपाध्याय के पिता दया किशन उपाध्याय का गुरुवार को असामयिक निधन हो गया। वह 78 वर्ष की उम्र के थे। वह पीछे दो विवाहित पुत्रों व नाती पोतों समेत भरा पूरा परिवार को छोड़ गए हैं। उन्होंने हल्द्वानी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनकी अंत्येष्टि आज रानीबाग स्थित चित्रशिलाघाट पर कर दी गई है। स्व. दया किशन उपाध्याय कुछ वर्षों से दमा रोग से पीड़ित चल रहे थे। आज अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हुआ और इसी दौरान उन्होंने बरेली रोड में गौजाजाली बिचली में स्थित अपने आवास पर गुरुवार दोपहर एक बजे दम तोड़ दिया। बेहद सरल व सौम्य स्वभाव वाले स्व. दया किशन उपाध्याय सन् 2006 में एमईएस से सेवानिवृत्त हुए ​थे। उनके बड़े पुत्र नवीन उपाध्याय पत्रकार हैं, जबकि छोटे पुत्र रमेश चंद्र उपाध्याय प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिजनों ने बताया कि उनकी शवयात्रा सुबह करीब नौ बजे उनके आवास से शुरु होगी और चित्रशिला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। एक वर्ष पूर्व ही नवीन उपाध्याय की माता का निधन हुआ था।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING