Connect with us

नैनीताल

दीपा नगरकोटी का कुमाऊंनी गीत मोतिमा हुआ रिलीज, लोगों को आया पसंद

दीपा नगरकोटी का कुमाऊंनी गीत मोतिमा हुआ रिलीज, लोगों को आया पसंद
सीएन, नैनीताल।
लोक गायिका दीपा नगरकोटी का गीत मोतिमा रिलीज हुआ है। जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इससे पहले भी दीपा नगरकोटी कई सुपरहिट गीत दे चुकी है। अब दर्शन फस्र्वाण के साथ उनका मोतिमा गीत रिलीज हुआ है। यह गीत दीपा नगरकोटी आफिशिकल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। जहां से आप इस गीत को सुन सकते है। लोकगायिका दीपा नगरकोटी ने बताया कि वह लगातार उत्तराखंड के संगीत के लिए काम कर रही है। इस गीत को उन्होंने खुद ही लिखा है। गीत को लिखने में उन्होंने काफी मेहनत की है। जो लोगों के खूब पसंद आ रहा है। पहले दिन रिलीज होते ही लोगों ने इस गीत की खूब तारीफ की है। म्यूजिक राकेश भट्ट और पवन गुसांई ने दिया है जबकि वीडियो गीत में आकाश नेगी और दीक्षा बडोनी ने अभिनय से सबका दिल जीता है। इससे पहले लोकगायिका दीपा नगरकोटी कई सुपरहिट गीत गा चुकी है। उनके गीतों को आप यूट्यूब पर सुन सकते है। उन्होंने बताया कि जल्द ही उनके और गीत रिलीज होने वाले है। जिनकी तैयारी चल रही है। इससे पहले भी वह दर्शन फस्र्वाण के साथ कई गीत गा चुकी है। एक बार फिर दीपा नगरकोटी और दर्शन फस्र्वाण की जोड़ी ने नये गीत से धूम मचाई है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING