Connect with us

नैनीताल

अधिक से अधिक पौंधारोपण कर उन्हें संरक्षित करने का भी संकल्प लें : खष्टी

सीएन, भीमताल। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में भीमताल महिला कांग्रेस द्वारा द्वारा नल दमयंती ताल में वृहदपौंधारोपण किया गया। इस अवसर पर महिला नेत्री खष्टी बिष्ट ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। अधिक से अधिक पौंधारोपण कर उन्हें संरक्षित करने का भी संकल्प लेना होगा। बताते चले कि आज नल दमयंती ताल में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवदार, तेजपत्ता, बड ,पीपल, आदि चौड़े पत्तेदार पेड़ों का रोपण किया वहीं पूर्व अध्यक्ष दीपक चुनौतियां एवं शुभम के नेतृत्व में नल दमयंती लाल के आसपास फलदार पौधों का रोपण भी किया गया जिसमें आम, लीची अमरूद इत्यादि पौधे ग्रामीणों के सहयोग से  लगाए गए और संकल्प लिया।और पौधों का संरक्षण का जिम्मेवारी  भी ली गयी। इस अवसर पर, कांग्रेस नेत्री खष्टी बिष्ट , भीमताल नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस हेमा परगाई, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कमरूनिशा, देवकी सांगुडी, रीना आर्य ,ममता, तुलसी बिष्ट, माया पंत, सीमा, दीपा रावत, आना उप्रेती, रीमा, सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 31 मार्च को है महावीर जयंती : जिन्होंने दिया था अहिंसा, ब्रह्मचर्य, सत्य, अपरिग्रह व अचौर्य के पांच व्रतों का पालन करने का संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING