Connect with us

नैनीताल

भारतीय जनता पार्टी नैनीताल मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

भारतीय जनता पार्टी नैनीताल मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित
सीएन, नैनीताल।
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी नैनीताल मंडल द्वारा नैनीताल क्लब में आयोजित मंडल कार्यसमिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री भुवन हरबोला व विधायक सरिता आर्य द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान विभिन्न विषयों पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें तथा अगामी पार्टी कार्यक्रमों से संबंधित कई विषयों पर चर्चाएं हुई।तथा केंद्र सरकार द्वारा बीते 8 वर्षो व नव निर्वाचित प्रदेश सरकार द्वारा 100 दिनों में किए गए विकास कार्यो की जानकारी के साथ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व पार्टी के कार्यक्रमों को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, मंडल प्रभारी प्रताप बिष्ट, गोपाल रावत, मनोज जोशी, अरविंद पडियार, भूपेंद्र बिष्ट, दयाकिशन पोखरिया,, विश्वकेतु, रईस खान, दीपिका बेनीवाल, सभासद भगवत सिंह रावत, विमला अधिकारी, लता, तारा राणा, तारा बोरा, राधा खोलिया, कविता, लीला भट्ट, ममता देवी, तुषि साह, गजाला कमाल, रोहित भाटिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING