नैनीताल
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा
सीएन, हल्द्वानी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नैनीताल जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने अपने आवास पर लगाया तिरंगा हल्द्वानी: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने अपने हल्द्वानी स्थित आवास पर तिरंगा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने सभी देशवासियों से अपील है कि आप भी अपने घर पर तिरंगा लगाएं और हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें। साथ ही उन्होंने तिरंगे के साथ अपनी फोटो हर घर तिरंगा डाट काम पर अपलोड करने की सभी से अपील भी की।
