Connect with us

नैनीताल

एप्रोच रोड और गौला पुल सुरक्षात्मक निर्माण कार्य का सांसद अजय भट्ट ने किया औचक निरीक्षण

सीएन, हल्द्वानी। हल्द्वानी नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने गुरुवार को गोला पुल सुरक्षात्मक कार्य निर्माण और उससे जुड़ी एप्रोच रोड के निर्माण का औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने शेरनाला में निर्माणाधीन मोटर पुल के कार्य की प्रगति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शेरनाला अभी गर्मी में शांत हो जाता है परंतु वर्षा ऋतु में आम जनमानस का आर पार जाना भी मुश्किल हो जाता है क्योंकि ये सड़क हल्द्वानी से लेकर आदि कैलाश तक जाती है और यही से चंपावत, पिथौरागढ़, धारचुला, नेपाल बॉर्डर तक इस सड़क से आवागमन होता है, इसी कारण इस स्थान पर नदी में मोटर पुल का निर्माण अति आवश्यक था। उन्होंने कहा कि इसी के दृष्टिगत इस पुल का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कार्यदाई संस्था लोनिवि पीआईयू खण्ड की अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि अवशेष कार्य 25 जून तक पूर्ण करते हुए मानसून से पूर्व पुल से यातायात हेतु सुचारू किया जाय।उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को तय सीमा के भीतर गुणवत्ता पूर्वक तरीके से पूरा किया जाय।इस दौरान गोला रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क पर होने वाले कार्यो के निर्माण के संबंध में सांसद ने लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि अवशेष कार्यों को शीघ्र ही कराया जाए। इसके साथ ही रेलवे विभाग के इंजीनियर से भी बातचीत कर आपसी समन्वय बनाते हुए कार्य को तेजी से कराया जाय। उन्होंने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। और कार्य समय पर हों ताकि मानसून के समय जनता को किसी भी प्रकार की समस्या न हो । गौरतलब है कि पिछले वर्ष मानसून सीजन के दौरान गोला पुल और एप्रोच रोड को भारी छति पहुंची थी, जिसके चलते आवागमन प्रभावित हुआ था वर्तमान में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य को तय समय सीमा पर पूरा करने के लिए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। सांसद ने कहा कि क्षेत्र वासीयों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता में है और निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की स्थिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान सांसद द्वारा सूर्या नाला का भी निरीक्षण करते हुए लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि उक्त स्थान पर भी मोटर पुल का बनना आवश्यक है इस हेतु मोटर पुल बनाए जाने हेतु शीघ्र प्रस्ताव तैयार किया जाए। निरीक्षण के दौरान हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट, उत्तराखंड सरकार में डाईत्वधारी ध्रुव रौतेला, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता हल्द्वानी आशुतोष, अधिशासी अभियंता लोनिवि पीआईयू बबीता सक्सेना के विभिन्न जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक व अन्यअधिकारी भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार हादसा : 23 घंटे बाद जागे अफसर, नये शौचालय निर्माण को ₹3.87 लाख स्वीकृत, इलाज के लिए भटका छात्र
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING