Connect with us

नैनीताल

सांसद भट्ट ने की रातीघाट, मंगोली व वज़ून में शराब की दुकान बंद किए जाने की मांग

सीएन, नैनीताल। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री वह नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता एवं पत्र लिख कर विदेशी मदिरा की रातीघाट, मंगोली , वज़ून में शराब की दुकान बंद किए जाने की मांग की है। श्री भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता करते हुए बताया कि ग्राम एवं पोस्ट रातीघाट, मंगोली, बजून, जनपद नैनीताल में विदेशी मदिरा की दुकान खोले जाने की प्रक्रिया शासन स्तर पर की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा गंभीर आपत्ति एवं विरोध व्यक्त किया जा रहा है। रातीघाट, मंगोली, बजून एक प्रमुख ग्रामीण बाजार क्षेत्र है, जहाँ आसपास के अनेक ग्रामों के लोग दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु आते हैं। इस क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालयों के साथ-साथ शहीद संजय बिष्ट के नाम से राजकीय इंटर कॉलेज भी स्थित है। ऐसे में इस स्थान पर मदिरा की दुकान खोले जाने से क्षेत्र का सामाजिक वातावरण प्रभावित होगा, साथ ही विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं तथा दैनिक उपयोग की वस्तुएँ खरीदने आने वाली महिलाओं को असुविधा एवं असुरक्षा की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त, विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर भी इस स्थान से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहाँ प्रतिदिन बडी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु आते हैं। ऐसे धार्मिक एवं संवेदनशील क्षेत्र के समीप मदिरा की दुकान खोले जाना जनभावनाओं के विपरीत प्रतीत होता है। श्री भट्ट ने साथ ही जिलाधिकारी नैनीताल को भी दूरभाष में वार्ता करते हुए कहा  कि जनहित, क्षेत्र की सामाजिक मर्यादा एवं जनभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम एवं पोस्ट रातीघाट, मंगोली, बजून में प्रस्तावित विदेशी मदिरा की दुकान को निरस्त करने हेतु आवश्यक कार्यवाही किया जाना आवश्यक है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली से आये फॉर्च्यूनर व स्कॉर्पियो कार सवार पर्यटकों के बीच गोलीबारी, उत्तराखंड निवासी रिटायर ब्रिगेडियर की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING