Connect with us

नैनीताल

नैनीताल दुर्गा देवी महोत्सव का टेंडर वंदना अग्निहोत्री के नाम रहा

सीएन, नैनीताल l आठ से 12 अक्टूबर तक प्रस्तावित दुर्गा देवी महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। नगर पालिका की ओर से महोत्सव आयोजन के लिए दुकान व झूला निर्माण का टेंडर आयोजित किया। 23.51 लाख में टेंडर वंदना अग्निहोत्री के नाम रहा। नगर पालिका में प्रशासक एसडीएम केएन गोस्वामी, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश राणा व अन्य समिति सदस्यों की मौजूदगी में झूला व दुकान निर्माण का टेंडर आयोजित किया गया। टेंडर के लिए चार लोगों ने आवेदन किया था। जिसमें से दो आवेदक वंदना अग्निहोत्री व ठाकुरजी इंटरप्राइजेज ही तकनीकि बिट में पास हो सके। जिसमें 23.51 लाख की धनराशि में ठेका वंदना अग्निहोत्री के नाम रहा। एसडीएम ने बताया कि बिजली व्यवस्थाओं व टेंट निर्माण का टेंडर आज शुक्रवार को खुलेगा। इस दौरान ईओ पूजा चंद्रा, संजय कनवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING