Connect with us

नैनीताल

नैनीताल के एनसीसी कैडेट कैप्टन अरिन सिंगापुर, कम्बोडिया व मलेशिया का भ्रमण करेंगे

सीएन, नैनीताल। यूके नेवल विंग, एनसीसी, डीएसबी परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के कैडेट कैप्टन अरिन राणा का चयन एनसीसी के विदेश यात्रा कार्यक्रम ओवरसीज डिपलॉयमेंट के लिए हुआ है। इसके अन्तर्गत कैडेट कैप्टन अरिन राणा 22 से 25 मार्च 2023 तक सिंगापुर, कम्बोडिया और मलेशिया का भ्रमण करेंगे।ओवरसीज डिपलॉयमेंट 2023 हेतु पूरे देश से मात्र 10 एनसीसी कैडेट्स का चयन किया गया है। जिमसें वे भारतीय तटरक्षक पोत समुद्र पहरेदार में सिंगापुर, कम्बोडिया और मलेशिया की यात्रा करेंगे। इसके अन्तर्गत उनके द्वारा अब तक वाटरवे वॉच सोसाइटी, सिंगापुर के साथ पुनीत सागर अभियान के साथ जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया साथ ही अमेरिका और सिंगापुर कोस्ट गार्ड के अधिकारियों के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया। कंबोडिया में उनके द्वारा भारतीय तट रक्षक के साथ प्रदूषण नियंत्रण अभ्यास में भाग लिया गया जिसमें और रॉयल पैलेस, केंद्रीय बाजार, कंबोडिया की राजधानी फोनो पेन्ह का दौरा किया। डीएसबी परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के एनसीसी अधिकारी सब लै. डा. रीतेश साह ने बताया कि ओवरसीज डिपलॉयमेंट 2023 कार्यक्रम के अन्तर्गत कैडेट्स को भारतीय तटरक्षक पोत समुद्र पहरेदार में नौ सैनिक जीवन के विभिन्न आयामों का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है साथ सैन्य गतिविधियों में प्रयोग किये जाने वाले उपकरणों की भी जानकारी प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि कैडेट कै. अरिन राणा इस वर्ष डीएसबी परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्याल के नेवल एनसीसी के दूसरे कैडेट होंगे जो विदेश यात्रा कर रहे हैं। इससे पूर्व कैडेट दाबेश कोरंगा यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के अन्तर्गत मॉलद्वीप की यात्रा कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर  कुलपति प्रो. एनके जोशी, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, श्री दिनेश चन्द्रा कुलसचिव, कैप्टन चन्द्र विजय नेगी, कमांडिंग ऑफीसर, प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. एलएस लोधियाल, प्रो. राजीव उपाध्याय, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. एचसीएस बिष्ट, प्रो. दिव्या उपाध्याय जोशी, प्रो. संजय पंत, प्रो. सावित्री कैड़ा, डा. गगनदीप होती, डा. विजय कुमार ने अरिन को शुभकामनाएं दी है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING