नैनीताल
सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज में ‘प्रवेशोत्सव’ के साथ नए शैक्षणिक सत्र का आगाज
सीएन, ज्योलीकोट/नैनीताल। क्षेत्र के प्रतिष्ठित और सबसे पुराने शिक्षण संस्थान, सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज में आज गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ प्रवेशोत्सव एवं विद्यारंभ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर नए छात्रों के स्वागत और उत्साह से सराबोर रहा। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक सिस्टर मार्सलिना, प्रधानाचार्य सिस्टर शोभा,सिस्टर सीमा,सिस्टर लौरा और वरिष्ठ पत्रकार कैलाश जोशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक स्वागत गीत और ऊर्जा से भरे कुमाऊनी लोक नृत्य,की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। संचालन शिक्षिका रेजिना और कविता द्वारा किया गया। प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने नए सत्र की शुरुआत पर बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने सभी नवागंतुक विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ स्वागत किया।








































