नैनीताल
अगली पीढ़ी के राजनेता कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मृत्युंजय त्रिपाठी
अगली पीढ़ी के राजनेता कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मृत्युंजय त्रिपाठी
सीएन, नैनीताल। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद भारत सरकार, विदेश मंत्रालय की ओर से 7 देशों के 27 मंत्रियों सांसदो राजनैतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधि मंडल भारत बुलाया गया। इस कार्यक्रम का नाम अगली पीढ़ी के राजनेता दिया गया था। भारत की तरफ से नैनीताल जिले के कोटाबाग में जन्मे श्री मृत्युंजय त्रिपाठी इस कार्यक्रम का हिस्सा रहे। मृत्युंजय त्रिपाठी नैनीताल के सैंट जोसेफ कालेज नैनीताल से अपनी पढाई पूरी की 2011 से अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के विभिन्न पदों मे रहे। मुंबई मे रहते हुए उन्होंने संघटटन का पूर्णकालिक काम भी किया। 2014-2022 तक वह विधार्थी परिषद की राष्टीय टीम मे रहे। पूर्व मे मृत्युंजय ब्रीक्स यूथ के चैयरमैन भी रह चुके हैं। जिसके अंतर्गत साउथ अफ्रीका मे हुई ब्रीक्स सबमीट में भारत के प्रतिनिधि के रूप मे भाग लिया। अभी मृत्युंजय उत्तराखंड पर किताब लिख रहे हैं।
![](https://chandreknews.in/wp-content/uploads/2023/03/ChandrekNews_logo.png)