Connect with us

नैनीताल

10 सितंबर को पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 135 वीं जयन्ती जनपद में धूमधाम से मनाई जायेगी

सीएन, नैनीताल। आगामी 10 सितम्बर (शनिवार) को भारत रत्न, स्वतंत्रता सेनानी, पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 135वीं जयन्ती जनपद में धूमधाम से मनाई जायेगी, इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में जनपद के समस्त विकास खण्डों के संयोजकों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने जनपद के नगर पालिका, नगर पंचायत, नगर निगम, खण्ड विकास अधिकारी एवं लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जिन स्थलों पर पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की मूर्तियां स्थापित हैं, उन स्थानों की साफ-सफाई एवं रंगरोगन का कार्य समय से पूर्व कर लिया जाए। उन्होंने कहा पंडित जयन्ती जनपद मुख्यालयों के साथ ही शासकीय, अद्धशासकीय विद्यालयों, ब्लाक स्तर में पूर्व की भंाति मनायी जायेगा। उन्होंने कहा जनपद मुख्यालय के साथ ही जनपद के सभी स्थानों पर पंडित की प्रतिमां पर माल्यापर्ण किया जायेगा साथ ही पंडित जी के उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डाला जायेगा।
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा। श्री गर्ब्याल ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाए। उन्होेंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद के सभी विद्यालयों के बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयन्ती के अवसर पर प्रतिभाग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों को कार्यक्रम के लिए चिन्हित किया गया है उसके आसपास विद्यालयों केे बच्चे एवं शिक्षक एक ही स्थान पर प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने कहा इस अवसर पर स्तन्त्रतां सग्राम सेनानियों, गणमान्यों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास खण्ड स्थलों पर जहां पर पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की प्रतिमां नही है उसका आंगणन कर प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिये। बैठक में पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जयन्ती कार्यक्रम के  मुख्य संयोजक पूरन मेहरा, सहयोजक दिनेश सांगुडी, दया किशन पोखरिया, प्रदीप बिष्ट, संयोजक गोपाल रावत, ललित भट्ट, राजेश कुमार, मुकेश बोरा, महेश चन्द्र पंत, कैलाश जोशी, विनोद कर्नाटक के साथ ही अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल स्वरूप, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका के अधिकारी उपस्थित थे।  

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING