Connect with us

नैनीताल

नैनीताल नगर में आंतरिक मार्गों के सुधारीकरण, सौंदर्यीकरण की डीएम ने की समीक्षा

सीएन, नैनीताल। नैनीताल नगर में आंतरिक मार्गों के सुधारीकरण को सड़कों के सुधारीकरण, सौंदर्यीकरण की डीएम ने की समीक्षा आज दिन शुक्रवार को जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नैनीताल नगर की कुल 58 सड़कों के सुधारीकरण, सौंदर्यीकरण, एवम जिन स्थानों पर चौड़ीकरण की आवश्यकता है के संबंध में दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से सात चौराहों चीना बाबा, मन्नु महारानी, मस्जिद, तल्लीताल रिक्शा स्टैंड, ठंडी सड़क, भारतीय स्टैट बैंक मल्लीताल, मोहन-को चौराहों का सुधारीकरण एवम सौन्दर्यकरण की आवश्यकता का आकलन करने हेतु सचिव प्राधिकरण के नेतृत्व में टीम बनाने के निर्देश दिये गए। जू रोड एवम बिरला रोड के सुधारीकरण की डीपीआर को प्राधिकरण की अग्रिम बैठक में रखे जाने तथा अन्य मार्गों के डीपीआर शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत किए जाने के निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी शिवरचरण द्विवेदी, लोनिवि तराई अधिशासी अभियन्ता रत्नेश कुमार सक्सेना, सहायक अभियन्ता प्रकाश उप्रैती, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल के साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING