Connect with us

नैनीताल

38.46 रूपये प्रति किग्रा की दर से कृषकों से मडुवा क्रय किया जायेगा

सीएन, नैनीताल। अन्तर्राष्टीय मिलेट्स वर्ष 2023 के उपलक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कुमाऊं मडल विकास निगम सभागार किया गया। मुख्य कृषि अधिकारी डा विकेश कुमार सिंह यादव ने बताया कि जनपद में 1327 हेक्टेयर क्षेत्र में मडुवा, 176 हैक्टेयर मे झंगोरा, 30 हैक्टेयर में रामदाना का उत्पादन किया जा रहा है। जिसमें मडुवा की उत्पादकता 16.65 कुन्तल प्रति हैक्टेयर, झंगोरा 14.49 कुन्तल प्रति हैक्टेयर,रामदाना 11.48 कुन्तल प्रति हैक्टेयर गत वर्ष उत्पादन रहा। उन्होेंने कहा इस वर्ष मानसून अच्छा होने के कारण उत्पादन में बढोत्तरी होने की सम्भावना हैं। कहा कि वर्ष में सांवा की प्रजाति 2 कुन्तल, मडुवा वीएल 379 प्रजाति का बीज 30 कुन्तल 80 प्रतिशत अनुदान पर कृषकों को वितरित किया गया। कहा कि सरकार द्वारा 38.46 रूपये प्रति किग्रा की दर से कृषकों से मडुवा क्रय किया जायेगा। इसके लिए कृषक समूह संस्था को प्रोत्साहन के रूप में 1.50 किग्रा की दर से प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। उन्होंने कहा कि मडुवा क्रय पैक्स समितियों के माध्यम से किया जायेगा। उन्होने बताया कि विकास खण्ड बेतालघाट में सिमलखा, बर्धो, ऊंचाकोट, हल्सों, धारकोट, रौलियागांव, चापड, हल्दियानी तथा विकास खण्ड ओखलकांडा में जोसियाडा व अमजड क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं साथ ही मिलेटस फसलों के मूल्य संवद्र्वन के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र ज्योलीकोट में प्रशिक्षण का आयोजन किया जायेगा। कार्यशाला में कृषि रक्षा अधिकारी संतोषी, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी धीरज सिंह, प्रो कंचन नैनवाल, अपर जिला सहकारी अधिकारी सुरेश चन्द्र लोहनी, पन्ना लाल, महेन्द्र सिह,जिला परियोजना प्रबंधक सुरेश मठपाल के साथ ही विकास खण्ड एव न्याय पंचायत स्तरीय अधिकारियों व प्रगतिशील कृषकों, उत्पादक समूह के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING