Connect with us

नैनीताल

आयुक्त से मिले एस एसपी मंजूनाथ टीसी, कानून व्यवस्था पर हुई विस्तृत चर्चा

सीएन, नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आज कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान नैनीताल जिले की कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। वहीं, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बेहतर पुलिसिंग और समन्वय के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में दोनों अधिकारियों ने अपराध नियंत्रण, पर्यटक सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं त्योहारों के दौरान व्यवस्था बनाए रखने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया। मुलाकात को सौहार्दपूर्ण एवं उपयोगी बताया गया।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING