Connect with us

नैनीताल

सफलता की कहानी : 50,000 सेब पौधें क्रय कर उन्नत कल्मों का किया रोपण

सीएन, भीमताल। राजकीय प्रजनन उद्यान भीमताल में 2 हैक्टेयर क्षेत्रफल में 50,000 (पचास हजार) सेब बीज माह जनवरी, फरवरी में पौधें क्रय उन पर नवीनतम स्पर प्रजाति बॉस डेलीसस, टाइडमैन, किंगरौड, स्कारलैड रैड, रैडचीफ, रैड डैलीसस तथा सेब गाला की कल्मों का रोपण कार्य किया गया। मुख्य उद्यान अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि आगामी दिसम्बर 2023 में इस उद्यान से लगभग 40,000 हजार सेब पौध बिक्री हेतु उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि इस नवीनतम प्रजाति के पौधों को जनपद के विकास खण्ड धारी, ओखलकांडा व रामगढ के सब उत्पादकों को उनकी मांग के अनुसार उपलब्ध कराये जायेंगे। मुख्य उद्यान अधिकारी ने बताया कि इन सेब के पौधों में बढवार के साथ ही पैदावार भी अच्छी होती है। इससे कृषकों की आय में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि पौधे रूट  स्टाक पर आधारित होने के कारण उन स्थानों पर रोपित कर सकते हैं जहां सिचाई की सुविधा नहीं है, क्योंकि स्टाक प्रजाति के सेब की जडें भूमि में काफी गहरे स्तर तक जाती हैं। जिससे आवश्यकता के अनुसार सेब का पौधे भूमि की निचली सतह से पानी की आवश्यकता की पूर्ति कर लेती हैं। उन्होंने कहा इन पौधो के उत्पादन से उद्यान विभाग को लगभग 32 लाख रूपये की अतिरिक्त आय प्राप्त होगी।  

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING