Connect with us

नैनीताल

हल्द्वानी के करन महाजन को उनके श्रेष्ठ कार्यों के लिए किया गया सम्मानित

हल्द्वानी के करन महाजन को उनके श्रेष्ठ कार्यों के लिए किया गया सम्मानित
सीएन, हल्द्वानी।
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज जी ने उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह  देहरादून में आयोजित किया गया। इस प्रतिष्ठित आइकन अवार्ड में माननीय कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज द्वारा भरत कुकरेती, फिल्म स्टार हेमंत पांडे, हिमानी शिवपुरी, उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, लेखक गोपाल दत्त, आरटी रियल्टर्स और स्टोन वाला के एमडी करन महाजन सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। उत्तराखंड आइकॉन अवार्ड 2024 के तहत उत्कृष्ट उद्योग निर्माण में अपना योगदान देने हेतु कुमाऊं में सबसे तेजी से बढ़ती निर्माण कंपनी आरटी रियलटर्स के करन महाजन  को कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने देहरादून में उत्तराखंड आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया। करन महाजन ने अपनी 7 वर्षों की कड़ी मेहनत से कंपनी को एक नई ऊँचाई पर पहुँचाया है। आरटी रियलटर्स ने हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट निर्माण कार्यों के माध्यम से एक मजबूत पहचान बनाई है। करन महाजन द्वारा स्टोन वाला नाम से एक टाइल शोरूम भी संचालित किया जाता है जोकि हिन्दवेयर इटेलियन कलेक्शन टाइल्स, ग्रेनाइट, सैनेटरी प्रोड़क्स और मार्बल बिक्री में स्पेशलाइज्ड़ है। करन महाजन की यह सफलतम कहानी उत्तराखंड के हर युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह दिखाती है कि यदि दृष्टिकोण स्पष्ट हो मेहनत करने की लगन हो तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING