Connect with us

नैनीताल

गेठिया के जंगल में अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी

सीएन, ज्योलीकोट/नैनीताल। हलद्वानी कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित गेठिया के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गयी। शव बेहद सड़ा- गला है। उसका चेहरा पहचान में नही आ रहा है। ज्योलीकोट चौकी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह गांव के जंगल में चारा-पत्ती लेने गये लोगों को गेठिया- सैनिटोरियम के जंगल में सड़ा-गला शव मिलने की जानकारी मिली। इस पर ज्योलीकोट चौकी के प्रभारी अविनाश मौर्य के नेतृत्व में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को गेठिया-सैनिटोरियम से करीब एक-डेढ़ किमी दूर नीचे जंगल में सड़ी गली अवस्था में शव मिला। चौकी के प्रभारी अविनाश मौर्य ने बताया कि शव का चेहरा गला हुआ है। इसलिये पहचाने जाने योग्य नहीं है। शव अपेक्षाकृत ठंडे-धूप रहित स्थान पर पड़ा मिला है। अनुमान के अनुसार उम्र 35- 40 वर्ष और मृत्यु करीब 15-20 दिन या इससे भी पहले हुई हो सकती है। शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिये नैनीताल ले जाया जा रहा है। पुराना शव होने से पता नहीं चल पा रहा है कि मामला हत्या का है या आत्म हत्या का।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING