Connect with us

दुर्घटना

नैनीताल की ठंडी सड़क पर युवक ने गटका ज़हर, अस्पताल में भर्ती

नैनीताल की ठंडी सड़क पर युवक ने गटका ज़हर, अस्पताल में भर्ती
सीएन, नैनीताल।
शनिवार को नैनीताल में 27 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से सुनसान ठंडी सड़क में जहर गटक लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। राहगीरों ने मल्लीताल कोतवाली पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस युवक को अस्पताल ले गई। नैनीताल की ठंडी सड़क में राहगीरों ने 27 वर्षीय त्रिलोक सिंह को मदहोश स्थिति में देखा। मल्लीताल के शनि मंदिर के पास लेटे त्रिलोक सिंह के समीप एक बोतल भी रखी हुई थी जिसमें अनुमान है कि त्रिलोक जहर लेकर आया था। रुकुट कंपाउंड निवासी त्रिलोक सिंह से जब राहगीरों ने उसकी ऐसी हालत के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसने जहर गटक लिया है। स्थानीय राहगीरों ने 112 और 100 नंबर में फोन कर पुलिस को सूचना दी। मार्ग संकरा होने के कारण पुलिस की गाड़ी मौके तक नहीं पहुंच सकी और पुलिस जवान को भागकर मौके तक पहुंचना पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस जवान त्रिलोक को स्थानीय बीडीपाण्डे अस्पताल ले गई। त्रिलोक की हालत गंभीर होने के कारण अभी तक उसके जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। डॉक्टर एमएस दुग्ताल और उनकी टीम त्रिलोक के इलाज में जुटी है।

Continue Reading
You may also like...

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING